सोनभद्र

Sonbhadra News :भव्य भंडारे के साथ पांच कुण्डीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न     

रमेश(संवाददाता)


दुद्धी,सोनभद्र।तहसील मुख्यालय पर गायत्री प्रज्ञापीठ व अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रज्ञामंडल दुद्धी द्वारा आयोजित पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ रविवार को भब्य भंडारे के साथ सम्पन्न हो गई।गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में अंतःकरण की शुद्धता, लोक मंगल कल्याण की कामना, सुख- समृद्धि एवं विश्व शांति के लिए पांच कुण्डीय यज्ञ का भव्य आयोजन हुआ। इस भव्य पाँच कुंडीय धार्मिक गायत्री यज्ञ आयोजन में दुद्धी नगरवासी, ग्रामवासियों नें सनातन आस्था के साथ यज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देव मंच की आरती गायत्री तहसील प्रभारी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी व गायत्री परिवार प्रमुख हुलास यादव द्वारा व्यास पीठ पर शांतिकुंज हरिद्वार से संबंध जिला मुख्यालय से पधारे आचार्य प्रदीप कुमार, राम निहोर (ढोलक वादक,) गायक संतलाल शर्मा,गायत्री परिवार प्रमुख शिवशंकर कुशवाहा, रामदास कुशवाहा का चंदन – रोरी अक्षत का तिलक लगा व पुष्प वर्षाकर व्यास पीठ का अतिथ्य सत्कार उपरांत मंगलाचरण से प्रारंभ पांच कुंडीय यज्ञ में गीत संगीत के बीच गायत्री मन्त्र,महामृत्युंजय मन्त्र, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी शर्मा मंत्र, मां दुर्गा, गणेश भगवान आदि देवी देवताओं के मंत्र उच्चारण के बीच रोंरी, अक्षत, पुष्प, घी,धूप- दीप, हवन सामग्री,वस्त्र के सानिध्य में भव्य पाँच कुंडीय यज्ञ सम्पन्न हुआ।यज्ञ आहुति उपरांत परिक्रमा कर मानों भक्तगणों का रोम रोम पुलकित हुआ।

यज्ञ के अनुष्ठान में गायत्री परिवार ब्लॉक प्रभारी पन्नालाल कुशवाहा, प्रज्ञामंडल अध्यक्ष जीवन राम चन्द्रवंशी, जिला ट्रस्टी गायत्री परिवार डॉ हर्षवर्धन प्रजापति,महेशानंद सिंह,प्रज्ञा मंडल सदस्य डॉ लवकुश प्रजापति,रामेश्वर राय,उमाशंकर प्रजापति, डॉ गौरव सिंह,प्रभाकर प्रजापति, मुन्नी लाल जायसवाल,भगवानदास, जगतनारायण यादव, शिवकुमार,विजय कुमार, भगवान दास सहित अन्य गायत्री परिवार से जुड़े भक्तगण मौजूद रहे।

सम्बन्धित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page