राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/10004321812803869912635607056.jpg)
घोरावल (सोनभद्र) । शुक्रवार की शाम को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में साइकिल और बाइक की टक्कर होने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पिपरवार गांव के रहने वाले रामविलास (40) साइकिल पर सवार होकर धुरकर की ओर जा रहा था। वह कबाड़ का काम करता था । जिस दिशा में वह जा रहा था पीछे से बाइक भी उसी दिशा में जा रही थी। बाइक की चपेट में आने से सायकिल सवार रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया ,जहां उसकी हालत गंभीर देखी गई और उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर मामले से जुड़े बाइक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया वही बाइक सवार अरुण कुमार अमोई थाना संतनगर जिला मिर्जापुर को भी गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने बताया कि मृतक को चार संतान हैं जिसमे तीन लड़के एक लड़की हैं।
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/wp-17081646925983825733559000953860.jpg)
![](https://janpadnewslive.com/wp-content/uploads/2024/02/wp-17081646929813779398761821860033.jpg)