डॉ शशि कुमार पाठक, पीएचडी (विद्यावारिधि 9473616488)
दैनिक पंचांग श्री संवत :- 2078 ,शक:- 1943, सूर्य:- दक्षिणायन, ऋतु:- वर्षा, महीना:- श्रावण, पक्ष:- शुक्ल, तिथि:- द्वितीय (सायं 6:03 ), नक्षत्र:- मघा (दिन में 10: 52 मिनट ), चंद्रमा सिंह राशि पर, सूर्य कर्क राशि पर, सूर्योदय:- 5:29, सूर्यास्त:- 6:31, धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जयंती। भोमा व्रत। दुर्गा यात्रा। हनुमत दर्शन। मंगला गौरी व्रत पूजन, सिंगार मंगला गौरी व्रत पूजा विशेष पर लिखा है कि विवाह के बाद श्रावण शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को व्रत करने से मन मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, “स्कंद पुराण”।
मेष राशि :- गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्यों में भी अच्छा सहयोग मिलने का योग बन रहा है। संयम से काम ले ।कार्यों में प्रगति होगी।
वृष राशि :- किसी महिला अधिकारी से अच्छा सहयोग लेने में सफल होंगे ।आर्थिक तनाव से मुक्त होने का भी योग बन रहा है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
मिथुन राशि :- आर्थिक क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। बुद्धि को किया गया कार्य में सफलता मिलेगी ।मित्रों का सहयोग होगा ।
कर्क राशि :- दंपति जीवन सुख में होने का योग बन रहा है। व्यवसाय योजना फलीभूत होने की भी स्थिति बनेगी। चल अचल संपत्ति में भी वृद्धि होगी ।
सिंह राशि :- रचनात्मक कार्य में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी रिश्तेदारी में जाने का भी मन बना रहे हैं । लाभ होगा ।
कन्या राशि :- रिश्तो में मधुरता आने का योग बनेगा, परंतु संतान की व्यवहार से चिंतित भी हो सकते हैं। अधूरे कार्यों मेंयथा वत स्थित बनी हुई है। रचनात्मक कार्यों में धन यश कीर्ति मिलेगी ।
तुला राशि :- संतान को उच्च पद प्रतिष्ठा पर पहुंचने का अवसर दिख रहा है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होने का भी योग बन रहा है।अधूरे कार्यों में प्रगति होगी। धार्मिक रूचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि :- आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार का जोखिम ना उठा में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन मधुर होंगे।
धनु राशि :- व्यवसाय योजना फलीभूत होने का योग बन रहा है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त हो रहा है ।नए मित्र मिलेंगे।
मकर राशि :- आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार का जोखिम ना उठाने। व्यवसाय योजना फलीभूत होने का योग बनेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होने की भी स्थित बन रही है।
कुंभ राशि :- अनर्गल वार्तालाप के लिए हानिकारक हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग लेंगे। व्यवसाय योजना फलीभूत होने की भी बनेगी।
मीन राशि :- यात्रा देशाटन की स्थिति बन रही है जो कि सुखद वह आनंद दायक रहेगी ।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । दांपत्य प्रयास फलीभूत होने का योग बन रहा है । धार्मिक प्रमिति दिखेगी।