आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 – 7007444590


सोनभद्र । सूर्य उपासना का महापर्व छठ जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए पर्व के तीसरे दिनर रविवार को छठ व्रतियों ने घुवास नहर, रामसरोवर तालाब, बढ़ौली पोखरा, अकड़हवा पोखरा सहित गाँवों में बने स्थायी और अस्थायी घाटों पर डुबकी लगाई और फिर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं के साथ ही उनके परिवारजनों ने भी छठ मइया का विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान व्रती महिलाएं गीतों के माध्यम से छठ मइया की महिमा की बखान भी किया। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा।


दोपहर बाद से ही घाटों पर पहुंचन लगे श्रद्धालु-
छठ घाटों पर दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। व्रती के साथ परिवार के लोग बुधवार दोपहर बाद तीन से बजे से घाटों पर पहुंचने लगे थे। यह सिलसिला अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने तक चलता रहा। पुरुष सिर पर टोकरी में लिए पूजन सामग्री के साथ घाटों पर पहुंचे, जबकि कलश पर जलते दीपक के साथ व्रती महिलाएं नंगे पैर छठ मइया के गीत गाते हुए घाट पर पहुंचीं। सूर्य उपासना के इस महापर्व पर छठ मइया के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज रहा था। कुछ श्रद्धालु अपनी मन्नतों के चलते घर से लेट कर घाटों तक पहुंचे। सूर्यास्त का समय होते ही छठ व्रती पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य की आराधना करने लगे। वातावरण में सूर्यदेव की छटा मंद होने और आकाश में लालिमा छाते ही व्रती महिलाओं ने पानी में उतरकर प्रसाद से भरे सूप हाथ में लेकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान घाटों पर युवाओं और बच्चों में भी गजब का उत्साह देखा गया। जहाँ युवतियों ने सेल्फी लेकर इस महत्वपूर्ण पर्व को कैमरे में कैद किया, वहीं युवाओं ने आतिशबाजी का लुफ्त उठाया। इस दौरान पारंपरिक छठ गीतों कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए.., छठि मइया होइह सहाय.. से माहौल भक्तिमय बना रहा। सोमवार सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद पारण किया जाएगा इसके साथ ही चार दिवसीय छठ व्रत पूरा हो जाएगा।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल रही मस्तैद –
नगर में बने घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के तहत कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण पर्वत, महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह और यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गश्त करते दिखे।


और पढ़ें –
• Sonbhadra News : झारखंड में बदमाशों ने कोन के एक व्यक्ति को मारी गोली, रेफर