घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)

चोपन। विधानसभा ओबरा के अंतर्गत चोपन ब्लॉक में निषाद पार्टी द ग्रेट निषाद युवा वाहिनी का ब्लाक कमेटियों का गठन आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निषाद पार्टी के द ग्रेट निषाद युवा वाहिनी अध्यक्ष नागेंद्र साहनी विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल साहनी के तत्वाधान में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद निदेर्शानुसार आज जनपद सोनभद्र के प्रभारी दया शंकर निषाद के द्वारा आगामी लोकसभा 2024 चुनाव को देखते हुए नागेंद्र साहनी द ग्रेट निषाद युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष सोनभद्र के उपस्थिति में चोपन ब्लॉक की निषाद पार्टी संघठन ब्लाक अध्यक्ष अमलेश साहनी जिसमे राकेश गोंड, धरमु गोड़,राजकुमार खरवार, हरिदास गोड़ अशोक केवट निर्मला देवी, सुखवंति देवी, राजकुमारी,निषाद व सभी मोर्चों के ब्लाक कमेटी गठित किया गया।