सोनभद्र

चोरी के सामान के साथ पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बृजेश शर्मा मंटू (संवाददाता)

डाला । शुक्रवार को वादी गनीराम अग्रहरी पुत्र सहतु निवासी बाडी डाला शारदा पेट्रोल पम्प के पास थाना चोपन जनपद सोनभद्र की लिखित तहरीर पर पंजीकृत मु०अ०स० 107/2023 धारा 457, 380 भादवि के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र व पुलिस उपाधीक्षक नगर सोनभद्र के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल मार्ग दर्शन में घर में घुसकर किए गए चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के लिए मिले निर्देश के क्रम में शनिवार को सुबह 6:00 बजे बाडी डाला सेवा सदन मोड़ के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त गण संजीव रावत उर्फ सोनू पुत्र सुखदेव उम्र करीब 28 वर्ष निवासी बाड़ी डाला थाना चोपन , कोर्शीद आलम पुत्र स्व. समसुद्दीन इदरीशी उम्र करीब 24 वर्ष निवासी गोसिया नगर सेवा सदन के पीछे डाला थाना चोपन को चोरी हुए सामान 02 अदल पीतल का परात वजन 02 किलो 600 ग्राम ,02 कमर की करधन चांदी का वजन 500 ग्राम, 02 अदद एंड्रायड मोबाइल फोन के साथ चोपन पुलिस ने गिरफ्तार किया । गिरफ्तार करने वाली टीम में विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र,राजेश प्रताप सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन सोनभद्र, आरक्षी दीपक कुमार चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र ,आरक्षी मुकेश कुमार चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र ,आरक्षी आनन्द कुमार गौड चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र शामिल रहे ।

सम्बन्धित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page