उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अभी गंगा के किनारे होने वाली गंगा आरती अभी तक मशहूर है। मगर पहली बार शहर के पक्का घाट पर गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा के किनारे पत्थरो से बनाये गए पक्का घाट को इस दौरान खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। गंगा के किनारे भारी संख्या में लोग गंगा आरती देखने के लिए पहुचे थे।केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी गंगा आरती में पहुची और डीएम दिव्या मित्तल के साथ गंगा आरती किया। गंगा के किनारे घाट पर इस आरती के दौरान अद्भुत नजारा था। पहली बार पक्का घाट पर बड़े आयोजन के रूप में गंगा दशहरा पर गंगा आरती का आयोजन किया गया है।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह गंगा माँ की भव्यता और दिव्यता का प्रतीक गंगा आरती है यह गंगा घाट हमारे जनपद की सांस्कृतिक धरोहर है।