शाहजहाँपुर
पति के इंतकाल के बाद मुस्लिम महिला ने हिन्दू लड़के से की दूसरी शादी, परिजन कर रहे तंग जोड़ा पहुंचा थाने
अजय कुमार (संवाददाता)
खुटार शाहजहांपुर। नगर की रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी कई बर्ष पूर्व बंडा क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवक के साथ हुई थी। जिससे उसके दो बच्चे भी है।और कुछ बर्ष बाद उसके पति का इंतकाल हो गया जिसके बाद महिला ने हिंदू धर्म ग्रहण कर क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक हिन्दू लड़के से हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली है। आरोप है कि जो उनके परिजनों को नागवार गुजर रहा है।जिससे महिला के घर वाले आय दिन जोड़े को धमकाते रहते हैं। पीड़ित होकर नवविवाहित जोड़े ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाईं है।