उत्तरप्रदेश

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी- बृजलाल खाबरी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (पूर्व सांसद) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सभी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी, नगर निकाय चुनाव में जनता ने हमें अपना अपार प्रेम और समर्थन दिया लेकिन भाजपा सरकार ने पुलिस के सहारे लोकतंत्र को लूटा है।
देश में राहुल गांधी के सद्भावना अभियान भारत जोड़ो यात्रा को अपार स्नेह और समर्थन मिला है जिसका व्यापक असर हुआ है वह हमें हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक में परिणाम में दिख रहा है और आने वाले समय में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, और तेलंगाना के राज्यों में भी कांग्रेस की विजय के रुप में दिखेगा, भारतीय जनता पार्टी की धोखेबाजी जनता समझ चुकी है, कांग्रेस पार्टी मजबूत विपक्ष के रुप में भाजपा की तानशाही से लड़ रही है और यह बात जनता को अच्छे से समझ आ चुकी है 2024 में भाजपा का सफाया होगा और कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

सम्बन्धित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page