Wednesday, May 31, 2023

फर्जी रिलीजिंग आर्डर मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार

Must Read

आनन्द कुमार चौबे/एस0 प्रसाद (संवाददाता)

सोनभद्र आज पुलिस ने म्योरपुर थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रनटोला रेलवे क्रॉसिंग के पास से फर्जी रिलीज आर्डर पर वाहनों को छुड़ाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज सुबह चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तारी किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पर बीते वर्ष ओवरलोड और अन्य कागजात के अभाव में सीज किए गए वाहनों को फर्जी रिलीज आर्डर पर छुड़ाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक आरोपी म्योरपुर समेत अन्य थानों में परिवहन विभाग से ओवरलोड और विभिन्न कागजातों के अभाव में सीज किए गए वाहनों को फर्जी रिलीज आर्डर बनवा कर थानों से वाहन छुड़ाने का गोरखधंधा करता था। बीते वर्ष पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया की अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। उसके खिलाफ स्थानीय थाने के अलावा बभनी, हाथीनाला, विंढमगंज थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी। आज पुलिस ने चंदौली जिले के चकर घटता रहने वाले आरोपी अशोक कुमार सिंह गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे की धाराओं में चालान कर दिया गया।

ताज़ा ख़बरें

नियुक्ति, स्थानांतरण, अवकाश सहित कर्मचारी की हर सुविधा का ध्यान रखेगा मानव संपदा पोर्टल- मुख्यमंत्री

0 मुख्यमंत्री ने की मानव संपदा पोर्टल की कार्यप्रणाली की समीक्षा, उपयोगिता बढ़ाने को दिए दिशा-निर्देश 0 मुख्यमंत्री का निर्देश,...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page