सोनभद्र

पशु तस्करी में वांछित वाहन स्वामी गिरफ्तार

संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)

करमा पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा पशु तस्करी से संबंधित अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 08/09.04.2023 की रात्रि में थाना करमा पुलिस टीम द्वारा केकराही बाजार थाना क्षेत्र करमा जनपद सोनभद्र से वाहन पिकअप पर वध हेतु क्रूरतापूर्वक लदे हुए 04 राशि गोवंश गाय की बरामदगी की गयी थी। उक्त कार्य 1-चालक प्रेशंकर पाल पुत्र नान्हू पाल निवासी ग्राम पिण्डरिया थाना नगर उटारी जिला गढ़वा (झारखण्ड) 2- चन्द्रिका गुप्ता पुत्र शिवनाथ शाहू निवासी ग्राम विलासपुर थाना नगर उटारी जिला गढ़वा (झारखण्ड) द्वारा अपने उक्त वाहन पर स्वयं एवं अपने साथी के साथ मिलकर किया जा रहा था। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 09.04.2023 को मु0अ0सं0 37/2023 धारा 3/5 / 5बी / 8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये वाहन स्वामी अभियुक्त उमाशंकर प्रसाद पुत्र राम लखन प्रसाद निवासी चेचरिया थाना नगर ऊंटारी जनपद गढ़वा (झारखण्ड) उम्र 55 वर्ष को करमा पुलिस द्वारा दिनांक 23.04.2023 को करमा बाजार नहर के पास से गिरफ्तार करते हुये न्यायिक अभिरक्षा स्वीकृत किये जाने हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 रूपेश कुमार सिंह , हे0का0 चन्दन सिंह, का0 दीपक पटेल थाना करमा जनपद सोनभद्र आदि शामिल रहे।

सम्बन्धित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page