Wednesday, May 31, 2023

वांछित पशु तस्कर गिरफ्तार

Must Read

संतोष जायसवाल/हनीफ़ खान (संवाददाता)

करमा। पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा पशु तस्करी से संबंधित अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 02.04.2023 को थाना करमा पुलिस टीम द्वारा ग्राम खुटहनिया थाना क्षेत्र करमा जनपद सोनभद्र से वाहन महेन्द्रा मैजिक पर वध हेतु क्रूरतापूर्वक लदे हुए 03 राशि भैंस तथा 01 राशि गाय की बरामदगी की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना करमा पर दिनांक 02.04.2023 को मु0अ0सं0 35/2023 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त सेराजुद्दीन पुत्र अहमद अली निवासी ग्राम खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र को करमा पुलिस द्वारा आज ग्राम खुटहनिया में अभियुक्त के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार करते हुये न्यायिक अभिरक्षा स्वीकृत किये जाने हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 श्री देवीशंकर यादव, हे0का0 बृजेश यादव व हे0का0 रंगीले यादव थाना करमा आदि शामिल रहे।

ताज़ा ख़बरें

नियुक्ति, स्थानांतरण, अवकाश सहित कर्मचारी की हर सुविधा का ध्यान रखेगा मानव संपदा पोर्टल- मुख्यमंत्री

0 मुख्यमंत्री ने की मानव संपदा पोर्टल की कार्यप्रणाली की समीक्षा, उपयोगिता बढ़ाने को दिए दिशा-निर्देश 0 मुख्यमंत्री का निर्देश,...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page