Wednesday, May 31, 2023

समाधान दिवस में नागरिकों के समस्याओं का किया गया निस्तारण

Must Read

घनश्याम पाण्डेय(संवाददाता)

चोपन। उ०प्र० शासन के आदेशानुसार आज स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर सोमवार को नागरिक जनसुनवाई समाधान दिवस पर लिपिक अंकित पाण्डेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में आये समस्याओं का निस्तारण तत्परता से किया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। लिपिक अंकित पाण्डेय की अध्यक्षता में हो रहे जनसुनवाई में कुल दो मामले आये। सुशील कुमार ने स्ट्रीट लाइट न जलने की समस्या से अवगत कराया। वही एक समस्या सड़क व नाली सफाई की रही जिसके समाधान के लिए सम्बन्धितों को तत्काल निर्देशित किया गया। लिपिक अंकित पाण्डेय ने बताया कि नगर पंचायत शासन के निर्देश पर लोगों के समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने के लिए प्रतिबद्ध और तत्पर है। इस दौरान विद्यासागर दुबे, संजय शर्मा, पंकज चौधरी, रामबाबू यादव, मानिकचन्द, सुधीर, अचल इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें

नियुक्ति, स्थानांतरण, अवकाश सहित कर्मचारी की हर सुविधा का ध्यान रखेगा मानव संपदा पोर्टल- मुख्यमंत्री

0 मुख्यमंत्री ने की मानव संपदा पोर्टल की कार्यप्रणाली की समीक्षा, उपयोगिता बढ़ाने को दिए दिशा-निर्देश 0 मुख्यमंत्री का निर्देश,...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page