मिर्ज़ापुर

विदेशी फूलों से सजेगा माता विंध्यवासिनी का धाम

संजीव कुमार पांडेय (संवाददाता)

मिर्जापुर। माता विंध्यवासिनी, अष्टभुजा और महाकाली के धाम को विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। चैत्र नवरात्रि पर विंध्याचल त्रिकोण पथ पर विराजमान माता विंध्यवासिनी, अष्टभुजा और महाकाली के धाम को विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। त्रिकोण पथ पर विराजमान तीनों देवियों के मंदिर को सजाने के लिए विदेशी फूलों की खेप माता के धाम में पहुंची। दो ट्रक पर लादकर लाए गए फूलों को सहेजकर रखा गया है।
फूल आने के साथ ही मंदिर को सजाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। करीब 31 सालों से माता वैष्णों देवी के धाम की सजावट कराने वाले भक्त ने माता विंध्यवासिनी का धाम दूसरी बार विदेशी फूलों से सजेगा। थाईलैंड, स्विट्जरलैंड और न्यूजीलैंड की जमीन पर पैदा हुए एथनियम, आरगेट, जेजी, विभिन्न रंग के गुलाब, लिली और गुलदावदी आदि रंग बिरंगे फूलों से मां का धाम सजाया जा रहा है।
कम्पनी करीब 31 सालों से माता वैष्णों देवी के दरबार में फूलों की सजावट करा रही है। विंध्याचल धाम में होने वाले सेवा को माता की कृपा बताया। उन्होंने कहा कि माता विंध्यवासिनी की कृपा से ही कुछ करने का अवसर मिला है। माता के धाम को सजाने के लिए कोलकाता, दिल्ली से कारीगर आए हैं, जो धाम को भव्य स्वरूप देने में निरंतर जुटे हैं। विदेशी फूलों की खेप पहुंचने पर नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह ने फूलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। बताया कि फूलों की ताजगी बनी रहे इसके लिए उन्हें नवरात्रि में सजावट करने वालों के द्वारा बदला जाता है। विदेशी फूलों की सजावट से मंदिर और भव्य रूप से निखर कर आएगा।

सम्बन्धित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page