Thursday, November 30, 2023

अवैध परिवहन कर रहे 34 वाहनों का किया गया आनलाइन चालान

Must Read

संजीव कुमार पांडेय। (संवाददाता)

मिर्जापुर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जनपद में अवैध परिवहन एवं ओवर लोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 10 फरवरी, 2023 को आशीष चैधरी, खान अधिकारी, व मो0 खालिद, खनिज लिपिक, एवं अरशद, खनिज मोहर्रिर, द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न मार्गों पर उपखनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की जाँच की गयी। जाँच के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 02 वाहन पुलिस चैकी – करनपुर, थाना कोतवाली देहात, 01 वाहन थाना पड़री एवं 01 ट्रैक्टर मय ट्राली पुलिस चैकी बेलन बरौंधा थाना कोतवाली देहात की सुपुर्दगी में दिया गया तथा 34 वाहनों का आनलाइन चालान किया गया। उक्त वाहनों में 15 वाहन जनपद सोनभद्र एवं 11 वाहन मध्य प्रदेश से उपखनिज लेकर आ रहे थे तथा 12 वाहन मीरजापुर के थे। इस प्रकार कुल 37 ट्रक एवं 01 ट्रैक्टर ट्राली पर कार्यवाही की गयी। उपरोक्त कार्यवाही में लगभग रू0 13.30 लाख के राजस्व की प्राप्ति होगी। जनपद में अवैध परिवहन / ओवर लोड पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किये जाने के दृष्टिगत कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

janpad news live android app download
- Advertisement -
- Advertisement -

सम्बंधित ख़बरें

Big News

Uttarakhand News : सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया

चार धाम आलवेदर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर सिलक्यारा पौलगाव बड़कोट सुरंग निर्माण करने के लिए स्थानीय देवता बौखनाग देवता...

Varanasi Dev Dipawali : शिव की काशी के आंगन में देवताओं ने मनाई देव दीपावली

- देश विदेश के नागरिकों के साथ ही 70 देशों के राजदूत, 150 डेलीगेट्स बने इस अविस्मरणीय पल के...

Crime

Jaunpur Crime News : मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या, आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

जौनपुर में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी । फास्ट फूड की दुकान...

Jhansi News : झांसी में शातिर इनामी बदमाश राशिद कालिया एनकाउंटर में ढेर

झांसी में आज तड़के शातिर बदमाश राशिद कालिया को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया। कानपुर में 3 साल...

Sports

रंगारंग कार्यक्रम के साथ 67 प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ समापन

विनोद धर (संवाददाता) सोनभद्र ! तीन दिनों तक चलने वाली की 67 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद (तीरंदाजी) प्रतियोगिता के गुरूवार...

प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन लखनऊ की कवियत्रि डा.सुमन दुबे ने तीरन्दाजो का किया मनोबल ऊंचा

विनोद धर (संवाददाता) सोनभद्र |तीन दिनों तक चलने वाली की 67 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद (तीरंदाजी) प्रतियोगिता के दूसरे दिन...

You cannot copy content of this page