Thursday, November 30, 2023

शाहगंज में मिले नरकंकाल मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार

Must Read

जनपद न्यूज ब्यूरो

सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के ओड़हथा गांव में कुछ दिन पहले कब्रिस्तान में मिले एक बालक के नरकंकाल मामले में पुलिस ने हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि शाहगंज थाना क्षेत्र के ओड़हथा गांव के कब्रिस्तान में बुधवार को एक बारह वर्षीय बालक का शव मिला। शव मिलने की सुचना पर मौके पर पहुंची ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को जांच में पता चला की शव राबर्ट्सगंज के अम्बेडकर नगर निवासी पप्पू राम के 12वर्षीय पुत्र विजय का है। पुलिस ने मृतक के माता रीता देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

जांच में पता चला कि मृतक बालक के पड़ोसी सोनम देवी अपने मायके में अपने पिता की जमीन पर मकान बना कर
कब्जा किये हुए हैं। सोनम देवी का एक ही भाई है धनेश है जो गाँजा पीने का आदी है। धनेश का उक्त प्लाट को लेकर अक्सर उसकी बहन सोनम व जीजा राजु के मध्य विवाद होता था। मृतक बालक का अक्सर राबर्ट्सगंज स्थित सोनम के घर व शाहगंज स्थित धनेश के घर आनाजाना लगा रहता था। मृतक बालक धनेश के घर की सारी बातचीत अपने पड़ोसी सोनम व उसके पति को बताता था जिसको लेकर कई बार जिजा साले में विवाद हुआ। इसी बात को लेकर धनेश बालक विजय से चिढ़ता था। बुधवार को बालक विजय शाहगंज आया था। तब धनेश अपने एक मित्र सुनील गुप्ता के साथ उसे गांजा पिलाने के बहाने कब्रिस्तान पर लेकर गए। वहां पर दोनों ने गांजा पिया और बालक विजय को भी गांजा पिलाया। जब बालक विजय नशे में हो गया तो धनेश व सुनील गुप्ता ने बालक का गला दबाकर हत्या कर दिया तथा शव को छिपाने के उद्देश्य से कब्रिस्तान में ही पुरानी कब्र की मिट्टी हटाकर दबा दिया। जिसे कुछ दिन बाद जानवरों द्वारा बाहर निकाल दिया गया था और शव का कुछ हिस्सा खा गये थे। पुलिस ने इस मामले में दोनो आरोपी धनेश पुत्र स्व0 बासदेव निवासी कस्वा व सुनिल गुप्ता पुत्र लक्ष्मीनारायन निवासी कस्वा शाहगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

janpad news live android app download
- Advertisement -
- Advertisement -

सम्बंधित ख़बरें

Big News

Uttarakhand News : सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया

चार धाम आलवेदर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर सिलक्यारा पौलगाव बड़कोट सुरंग निर्माण करने के लिए स्थानीय देवता बौखनाग देवता...

Varanasi Dev Dipawali : शिव की काशी के आंगन में देवताओं ने मनाई देव दीपावली

- देश विदेश के नागरिकों के साथ ही 70 देशों के राजदूत, 150 डेलीगेट्स बने इस अविस्मरणीय पल के...

Crime

Jaunpur Crime News : मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या, आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

जौनपुर में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात ने पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी । फास्ट फूड की दुकान...

Jhansi News : झांसी में शातिर इनामी बदमाश राशिद कालिया एनकाउंटर में ढेर

झांसी में आज तड़के शातिर बदमाश राशिद कालिया को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया। कानपुर में 3 साल...

Sports

रंगारंग कार्यक्रम के साथ 67 प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ समापन

विनोद धर (संवाददाता) सोनभद्र ! तीन दिनों तक चलने वाली की 67 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद (तीरंदाजी) प्रतियोगिता के गुरूवार...

प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन लखनऊ की कवियत्रि डा.सुमन दुबे ने तीरन्दाजो का किया मनोबल ऊंचा

विनोद धर (संवाददाता) सोनभद्र |तीन दिनों तक चलने वाली की 67 वीं प्रदेशीय विद्यालयीय खेलकूद (तीरंदाजी) प्रतियोगिता के दूसरे दिन...

You cannot copy content of this page