Monday, March 20, 2023

ग्यारह हजार विद्युत प्रवाह तार के चपेट में आने से राजगीर मिस्री झुलसा, हालत गंभीर

Must Read

राकेश चौबे

मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित अवई सोमवार दोपहर के पश्चात एक मकान के छत पर राजगीर मिस्री परमेश्वर 40 वर्ष पुत्र लल्लू निवासी अवई कार्य करते समय छत के ऊपर जा रही विद्युत प्रवाह तार के चपेट में आने से बुरी तरह झुलसने के साथ छत से नीचे गिर गया जिससे सर में भी गम्भीर चोट आने से अचेत हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय इलाज हेतु भेज दिया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को रामकुअर उर्फ अन्नु अपने घर के छत पर राजगीर मिस्री से ईंट जोड़ाई का कार्य कर रहा था। जो ग्यारह हजार विद्युत प्रवाह तार के चपेट में आने के साथ छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसकी जानकारी परिजनों को होने पर तत्काल निजी साधन से राजगीर मिस्री को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ताज़ा ख़बरें

होली मिलन समारोह में व्यापारियों में जमकर की मस्ती, उड़े रंग और गुलाल

आनंद कुमार चौबे (संवाददाता) सोनभद्र । रविवार को लोढ़ी स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वाधान...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page