Monday, March 27, 2023

02 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Must Read

संतोष जायसवाल/हनीफ़ खान (संवाददाता)

करमा। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डा0 यशवीर सिहं के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक -05.02.2023 को धौरहरा शव दाह गृह के पास से थानाध्यक्ष करमाराजेश कुमार सिंह व उनके द्वारा गठित टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में संलिप्त एक अभियुक्त के कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मु अ संख्या 10/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कर्मा बनाम अश्वनी कुमार उर्फ विक्की पुत्र शंभू राम निवासी कर्मा, थाना कर्मा, सोनभद्र का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक रूपेश सिंह, हेड कांस्टेबल मनीराम सिंह, आरक्षी शैलेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

ताज़ा ख़बरें

समाधान दिवस में नागरिकों के समस्याओं का किया गया निस्तारण

घनश्याम पाण्डेय(संवाददाता) चोपन। उ०प्र० शासन के आदेशानुसार आज स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय पर सोमवार को नागरिक जनसुनवाई समाधान दिवस पर...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page