Wednesday, March 22, 2023

ससुराल जा रहे अधेड़ की हादसे में मौत, साथी जख्मी

Must Read

संजीव कुमार पांडेय(संवाददाता)

राजगढ़।स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत राजगढ़ गांव के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत हो गई जबकि साथी जख्मी हो गया। अपने साथी के साथ ससुराल जा रहा था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़री थाना क्षेत्र के रामनगर सिकरी गांव निवासी 55 वर्षीय इंद्रदेव सिंह गांव के साथी राजकुमार सिंह के साथ बाइक से सोनभद्र के भवानीपुर गांव अपने ससुराल जा रहा था देर रात जैसे ही राजगढ़ गांव के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दीया।वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया यहां डॉक्टरों ने इंद्रदेव को वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय इंद्रदेव की मौत हो गई।जबकि राजकुमार का इलाज चल रहा है।

ताज़ा ख़बरें

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम् बिरला को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से किया सम्मानित

22 मार्च की शाम राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का वितरण किया गया ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणमान्य लोगों...

सम्बंधित ख़बरें

You cannot copy content of this page