आनंद कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के समापन का शुभारम्भ कांग्रेस कार्यालय पर सुबह 10 बजे तिरंगा फहरा कर किया गया। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात कांग्रेसजन “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो” का नारा लगाते जिला कार्यालय से निकलकर बढौली चौराहे होते हुए नगर पालिका स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचे। इस दौरान महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर ‘रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम…’ का भजन किया एवं सुबह 10:58 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान सेवादल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक यात्रा के आगे तिरंगा लेकर चल रहे थे।
इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि “राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा देश में बढ़ रहे नफरत ही माहौल को बदल दिया है। राहुल गांधी का कहना है कि वह नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का कार्य कर रहे हैं इस भारत छोड़ो यात्रा के माध्यम से यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं बल्कि बेरोजगार, युवकों, लघु, मध्यम उद्यमियों एवं छोटे व्यापारियों को राहत देने वाली यात्रा रही है।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, सेवादल के शहर अध्यक्ष शैलेंद्र चतुर्वेदी, पीसीसी सदस्य जितेंद्र पासवान, राजबली पांडेय, जितेंद्र देव पांडेय, कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबे, शहर महासचिव प्रांजल श्रीवास्तव, शंकरलाल भारती, सीताराव, शहर सचिव अंकित केजरीवाल, अनिल श्रीवास्तव, राजकिशोर निषाद, सेवादल के प्रदेश पदाधिकारी मृदुल मिश्रा, बृजेंद्र तिवारी और शीतला प्रसाद पटेल समेत अन्य कार्यकर्तागण मौजूद रहे।