कृष्ण चंद्र बने पालिका परिषद के ईओ
21 जुलाई 2019
अबुलकैश ब्यूरो
डीडीयू नगर।एक पखवारे से खाली चल रहे नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी व जेई निर्माण के पद पर शासन की ओर से नई नियुक्ति कर दी गई है। जिससे नगर के विकास कार्यों को गति मिल सकेगा। जानकार सूत्रों का कहना है कि शीघ्र ही नवनियुक्त ईओ कृष्ण चंद्र व जेई मुरलीधर अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे।
गत दिनों शासन ने ईओ रोली गुप्ता का तबादला
कानपुर और निर्माण विभाग के जेई राजकुमार राज का ट्रांसफर शाहजहांपुर कर दिया था। इनके साथ ही जेई सुधीर कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार व एकाउंटेंट विश्वासचंद्र सिन्हा का भी तबादला कर दिया गया था।
