वृक्ष जीवन का आधार है: शिवा
20 जुलाई 2019
अबुलकैश ब्यूरो
* हर साल सैकड़ो वृक्षारोपण कर जगाते हैं लोगो मे अलख
धानापुर। प्रतिदिन अलग अलग श्रोतों से वातावरण दूषित होता है। वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।
अधिक वन क्षेत्र होगा तो बरसात भी अधिक होगी। जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी है। वृक्ष जीवन का आधार है । उक्त बातें छात्र नेता शुवम सिंह शिवा ने अपने गांव में वृक्षारोपण कर लोगो को जागरूक करते हुए कहा। बताया कि लोग पौधारोपण तो कर लेते हैं, लेकिन बाद में देखभाल नहीं करते। जिसके कारण पौधा सूख जाता है। इसलिए जरूरी है कि पौधारोपण करने के बाद उसकी नियमित रूप से देखभाल की जाए।
तभी लगातार कम होते पौधों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। जब भी हो सके अपनी सुविधानुसार एक पेड़ अवश्य लगाएं। छात्र नेता के साथ उनकी टीम ने आसपास के गांव में भी सैकड़ो पौधे दान में दिए और प्रण लिया है कि पूरे क्षेत्र को हर भर कर पर्यावरण को सुद्ध करना है।
इस मौके पर मुख्य रूप से विवेक सिंह ,संजय पासवान ,महेश गुप्ता,चंदन रॉय ,रामदुलार मौर्य शुशील ,सुजीत,विपुल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।