सीएससी अधीक्षक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
18 जुलाई 2019
अबुलकैश ब्यूरो

धानापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर के अधीक्षक डॉ जेपी गुप्ता की तबियत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें डिहाइड्रेशन होने की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि कड़ी धूप, और उमस भरी गर्मी के कारण वे डिहाइड्रेशन के शिकार हो गए। मात्र दो घंटे के अंदर सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच ही उन्हें दर्जनो बार उल्टी दस्त हो गई। जिससे वे बेहाल हो गए। उनकी हालत गंभीर देख चिकिसाधिकारी ओमकार सिंह ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर लिया। और ड्रिप लगा दिए। घंटो तक इलाज के बाद शाम को उनकी हालत सामान्य हो पाई है। अधीक्षक का इलाज कर रहे चिकिसाधिकारी डॉ ओमकार सिंह ने बताया कि उन्हें फूड प्वायजनिंग की शिकायत थी। अत्यधिक उल्टी दस्त हो जाने की वजह से शरीर का ज्यादातर पानी निकल गया था। जिससे उनका शरीर कमजोर पड़ गया। उन्हें त्वरित इलाज दिया गया। इस वजह से अब उनकी हालत सामान्य हो पाई है।