पुलिस पर फायर झोंकने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार
3 जुलाई 2019
रिविन शुक्ला (संवाददाता)
बिलसंडा । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर की सूचना पर जंगल ग्राम करनपुर चक्र से अभियुक्त गण मुजीव पुत्र शफी अहमद,जावेद पुत्र शकील, शकील पुत्र इनामुल्ला निवासीगण तालगांव थाना निगोही-शाहजहाँपुर को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से नाजायज देशी तमंचा 315 बोर से फायर किया गया।
जिससे पुलिस पार्टी बाल-बाल बची। पुलिस पार्टी पर फायर करके भागते हुए घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए करनपुर के नाले में उक्त तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया गया। जबकि तीनों अभियुक्तों के पास से जामा तलाशी में नाजायज एक- एक देशी तमन्चा 315 बोर 05 कारतूस जिन्दा तथा एक खोखा कारतूस तमंचे में फँसा हुआ बरामद हुआ। अभियुक्त मुजीव सहित तीनों के विरुद्ध थाना बिलसण्डा में मुकदमा अपराध संख्या 201/2019 धारा 307 IPC तथा 202/2019 ,203/2019 तथा 304/2019 धारा 3/25/27 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर लिया गया है। अभियुक्तगण थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 159/2019 धारा 3/5/8, गौवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त हैं अभियुक्त गण एक शातिर किस्म के गौमांस तस्कर हैं। अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।