भारतीय जनता पार्टी की बैठक सम्पन्न
2 जुलाई 2019
घनश्याम पाण्डेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन । भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम वासी सेवा आश्रम में मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला सदस्यता प्रमुख आशुतोष चतुर्वेदी ने आगामी 6 जुलाई से चलने वाले भारतीय जनता पार्टी के ऑनलाइन सदस्यता अभियान के सभी पहलुओं पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद के विचारधारा पर आधारित लोकतांत्रिक पार्टी है जिस के विस्तार के लिए 6 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे ऑनलाइन सदस्यता का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सामूहिक रूप से टोली बनाकर घर घर जाकर कैंप लगाकर तथा व्यक्तिगत सदस्यता एवं उसका प्रपत्र भरकर संगठन को जमा करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रंजना सिंह, जिला मंत्री सुनीता पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, तेजवन्त पाण्डेय, आशुतोष सिंह, महेंद्र केसरी, धुरन्धर शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, मंडल महामंत्री सतीश पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष भगवानदास केसरी, नीलेश मिश्रा, सुखनंदन चौरसिया, विमलेश शर्मा, मंडल मंत्री अजय भारती, जोखू खरवार, मनाकी देवी ,विकास पाठक, संतोष साहनी, सेक्टर संयोजक सत्यदेव पाण्डेय, डॉक्टर सुरेंद्र, प्रेम पटेल, मिथिलेश केसरी, बबलू निषाद, विजय पटेल, रंग बहादुर पटेल, शिव नाथ जायसवाल, अजीत तिवारी, सोनू सिंह, बूथ अध्यक्ष सुभाष साहनी, विकास चौबे, मीडिया प्रभारी छोटे लाल मिश्रा, आईटी सेल संयोजक जितेंद्र जायसवाल सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री विकास पटेल ने किया।