02 किलो 50 ग्राम अवैध गाजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
संतोष जायसवाल/हनीफ़ खान (संवाददाता)
करमा। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को करमा थानान्तर्गत सुनील कोल पुत्र रामनरेश कोल निवासी ग्राम नेवारी थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष के कब्जे से 2 किलो 50 ग्राम नाजायज गांजा बरामद करने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 87/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। उक्त आशय की जानकारी थानाध्यक्ष करमा राजेश कुमार सिंह ने दी है।