पाकिस्तान की लड़कियां हिंदुस्तानी लड़कों से करना चाहती हैं विवाह – ठाकुर रघुराज सिंह
संजीव कुमार पांडेय (संवाददाता)
मिर्जापुर । श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह आज मिर्जापुर पहुंचे। उन्होंने विकास योजनाओं की हकीकत देखी। विंध्याचल के अष्टभुजा गेस्ट हाउस में मीडिया से बताचीत की। उन्होंने कहा कि बदलते भारत की तस्वीर का असर पाकिस्तान में भी पड़ रहा है। तीन तलाक कानून के बाद पाकिस्तान की लड़कियां हिंदुस्तानी लड़कों से विवाह करना चाहती हैं।
उनका मानना है कि एक बार विवाह किया तो साठ साल जिंदगी सुरक्षित। किसी भी समय तलाक, तलाक, तलाक का खतरा नहीं है। यह लोगों का बदलते भारत की तस्वीर और विश्वास है, जबकि पाकिस्तान में विवाह करने पर दो से ढाई साल में ही तलाक मिल सकता है।