डॉ शशि कुमार पाठक पीएचडी (विद्यावाहिनी 9473616488)
दैनिक पंचांग- श्री संवत:- 2078, शक- 1943, सूर्य- दक्षिणायन, गोल:- सौम्य, ऋतु- शरद, महीना- भाद्रपद , महीना- भाद्रपद, पक्ष– शुक्ल, तिथि- पूर्णिमा (रात्रि 4:45), दिन- सोमवार, नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद (रात्रि 4:37), योग– शूल (5:05 ), चंद्रमा कुंभ राशि पर, सूर्य कन्या राशि पर, सूर्योदय- 5:57, सूर्यास्त- 6:03, मीन राशि पर चंद्रमा रात्रि 10:31 पर हो जाएगा। भद्रा दिन में 4:54 तक है। स्नान दान के लिए व्रत के लिए पूर्णिमा आज। मातामह श्राद्ध। महालय आरंभ आज से प्रारंभ होगा।
मेष राशि :- स्वास्थ्य उत्तम दिख रहा है ,परंतु पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक उपलब्धि हासिल करेंगे। धन यश कीर्ति मिल सकती।
वृष राशि :- आर्थिक संपन्नता बनी रहेगी ।कारोबार गतिविधियों में अच्छे ढंग से संपन्न होने की भी स्थिति बन रही है। मानसिक उतार-चढ़ाव का भी योग है।
मिथुन राशि :- कार्य क्षेत्रों में परिवर्तन की संभावनाएं तथा स्थानांतरण आदि का भी योग बन रहा है। कोर्ट कचहरी में रुकावटें दिखेंगे।
कर्क राशि :- जीवन प्रवासी बिताने का योग है।कुछ संघर्ष के बाद अच्छी सफलता मिलने की भी स्थिति उत्पन्न होगी। आर्थिक क्षेत्रों में भी अच्छा सुधार होगा। यशस्वी कार्य करने की भी स्थित बनेगी ।
सिंह राशि :- स्वास्थ्य संबंधित समस्या से सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्रों में अधिक परिश्रम करने की भी आवश्यकता दिख रही है।
कन्या राशि:- सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी।मांगलिक समारोह में भी जा सकते हैं। धार्मिक कृत्य संपन्न हो। गए क्रय विक्रय करने की भी स्थिति दिख रही है।
तुला राशि :- पारिवारिक उलझनों से मन बेचैन रहेगा। अत्यधिक पूंजी निवेश से बचने की आवश्यकता है। बहुत ही सोच समझ कर वाणी का प्रयोग करें।
वृश्चिक राशि :- घर के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी सामने दिख रही है।परेशानियां बढ़ेंगी। आर्थिक उपलब्धि प्राप्त करने में कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है।गृहस्थ जीवन में सामान्य सुख रहेगा।
तुला राशि :- धनु राशि अध्ययन अध्यापन में दूर जा सकते हैं ।शत्रु पराजित होंगे। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों के द्वारा संपत्ति अर्जित करने की भी संभावनाएं बन रही हैं ।
मकर राशि :- रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। भूमि वाहन मकान आज क्रय विक्रय करने का योग बना रहा है। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे।दुसरो से सहयोग ले सकते हैं।
कुंभ राशि :- प्रेम संबंध में तालमेल बना रहेगा ।रुका हुआ धन प्राप्त होने का भी योग बन रहा है। धार्मिक कार्य कराने का मन बना रहे हैं ।अच्छा लाभ मिलेगा ।
मीन राशि :- किसी निकट संबंधी को शारीरिक अस्वस्थता की संभावनाएं हैं। सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। मनोरंजन के कार्यों में प्रवृत्ति बढ़ेगी।