ज्ञानेन्द्र नाथ त्रिपाठी अन्तर्राज्यीय ब्राह्मण महा समिति के हुए प्रदेश सचिव
सोमवार 29 जुलाई 2019
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता )
सोनभद्र | 27 जुलाई को लखनऊ में अंतर्राज्यीय ब्राह्मण महा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजकिशोर दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में कई गम्भीर सामाजिक मुद्दो पर चर्चा हुई। मुख्य रूप से गरीब बच्चों के पढ़ाई हेतु फीस की मदद, कापी और किताब उपलब्ध कराने हेतु वार्ता की गई। साथ ही साथ जिला कार्यकारिणीयों के गठन हेतु प्रयास तेज करने की बात पर भी विचार किया गया। इस बैठक के क्रम में जनपद सोनभद्र के ज्ञानेन्द्र नाथ त्रिपाठी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया और सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही जिलों में जल्द से जल्द जल्द कार्यकारिणी के गठन के लिए कहा गया। इस आशय की सुचना प्रदेश सचिव ने दी।