राशिफल : जाने कैसा होगा आज आपका दिन
गुरुवार, 11 जुलाई 2019
डॉ शशि कुमार पाठक, पीएचडी (विद्यावारिधि 9473616488, 7068040516)
पंचांग- श्री संवत:- 2076, शक:- 1941, सूर्य:- उत्तरायण, ऋतु:- ग्रीष्म, महीना:- आषाढ़, पक्ष:- शुक्ल, तिथि:- दशमी (रात्रि 3:07), नक्षत्र:- स्वाति (रात्रि 7:00 बजे) तक, चंद्रमा तुला राशि पर, सूर्य मिथुन राशि पर, सूर्योदय:- 5:15, सूर्यास्त:- 6:45, गिरिजा पूजा, आशा दशमी, रवि योग, सिद्धि योग आज के दिन हो रहा है।
मेष राशि:- पुराने मित्र से मुलाकात होने का संयोग बन सकता है। कुछ व्यवसाई को के के संबंध में भी दिख सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
वृष राशि:- पारिवारिक जीवन सुखमय होने का योग बनेगा। लेकिन संतान के कारण तनाव में भी हो सकते हैं। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा दिख सकता है। लाभ होगा।
मिथुन राशि:- दूसरों से सहयोग लेने में सफलता दिख रही है। किसी महिला अधिकारी से भी अच्छा सहयोग मिलेगा। पूर्व में चली आ रही समस्या का समाधान निकल सकता है।
कर्क राशि:- जीविका के क्षेत्र में अच्छी प्रगति दिखेगी। स्थानांतरण आदि का योग बन रहा है। रुके हुए कार्य आपके पक्ष में दिखेंगे।
सिंह राशि:- रचनात्मक कार्यों में अच्छी उपलब्धि दिखेगी, परंतु किसी महिला से मानसिक तनाव में भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम है।।
कन्या राशि:- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाग दौड़ में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।।

तुला राशि:- अचानक किसी प्रियजन से मुलाकात होने का संयोग बन रहा है। शासन सत्ता में भागीदारी दिखेगी। जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना पड़ सकता है ।
वृश्चिक राशि:- धर्म में अच्छी वृद्धि का योग बनेगा। शंभावुकता पर नियंत्रण रखें। सत्ता का सहयोग मिलने का योग बनेगा।
धनु राशि:- सामाजिक कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। आर्थिक प्रगति होगी। व्यापारी सहयोग मिलेगा। पडोसियों का अच्छा सहयोग मिलेगा।
मकर राशि:- किसी कार्य के संपन्न होने पर बहुत ही उत्साह ही दिखेंग। अधूरे कार्य की तरफ आकर्षित हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि:- आप के प्रभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होने का योग बनेगा। सामाजिक व्यस्तता रहेगी। प्रिय जनों से मुलाकात होगी। धार्मिक प्रवृत्ति दिखेगी।।
मीन राशि:- आर्थिक तनाव व्यर्थ की समस्याओं से ग्रसित हो सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। गलत निर्णय आपके लिए कष्टकारी होगा। सोच समझ कर ही फैसला लें।